Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

वेतन ना मिलने से सफाई कर्मी फिर हड़ताल पर बैठे

निवासी दीपक दुबे ने बताया कि सोसाइटी में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। साथ ही बीच से रास्ता बंद होने से फायर की गाड़ी प्रवेश नहीं कर सकती। वहीं अब सफाईकर्मी भी हड़ताल पर बैठ गए हैं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम सोसाइटी में समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम सोसाइटी में समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही। सोसाइटी में पिछले चार दिनो से सफाईकर्मी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सफाईकर्मियों का कहना है कि प्रबंधन ने चार महीने से उनका वेतन नहीं दिया है। वहीं, निवासियों का आरोप है कि बिल्डर और मेंटेनेंस कंपनी निवासियों की सुनने को तैयार नहीं है। पिछले पांच वर्षों से निवासी मूलभूत सुविधाओं जैसे क्लब, स्विमिंग पूल सिक्योरिटी कैमरा, सफाई, रख रखाव सीपेज इत्यादि समस्याओं से जूझ रहे हैं।
देविका गोल्ड होम सोसाइटी में वेतन न मिलने के कारण सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि प्रबंधन से वेतन न मिलने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घर का खर्च चलाने में भी कई दिक्कत आ रही है, लेकिन प्रबंधन उनके सुनने के लिए तैयार नहीं है। अब उधार मांग कर कर का राशन ला रहे हैं। जब तक प्रबंधन पैसे नहीं देगा, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

निवासी दीपक दुबे ने बताया कि सोसाइटी में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। साथ ही बीच से रास्ता बंद होने से फायर की गाड़ी प्रवेश नहीं कर सकती। वहीं अब सफाईकर्मी भी हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिससे सोसाइटी में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। जगह-जगह गंदगी पड़ी हुई है। लोगों के घरों का कूड़ा नहीं उठ रहा है। जिससे सभी निवासी परेशान है। प्रबंधन से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *