Bihar Election 2025: दो चरणों में मतदान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को रिजल्ट

Bihar Election 2025: दो चरणों में मतदान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को होगी।

पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन 17 अक्टूबर तक लिए जाएंगे। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। पहले चरण में कुल 121 सीटों पर वोटिंग होगी।

दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन 20 अक्टूबर तक लिए जाएंगे और 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर रखी गई है। दूसरे चरण में कुल 122 सीटों पर वोटिंग होगी।

पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पटना, वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, दरभंगा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर और मधेपुरा की 121 सीटों पर मतदान होगा।

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img