नई दिल्ली: युवाओं द्वारा युवाओं के लिए होगा ‘सरदार@150 एकता मार्च’ : मांडविया 

– युवाओं से सरदार पटेल की विचारधारा और सेवा भावना को जीवन में आत्मसात करने का किया आह्वान
नई दिल्ली, 6 अक्तूबर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की चिरस्थायी विरासत की स्मृति में ‘माई भारत’ के नेतृत्व में एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की घोषणा केंद्रीय खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में की। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी मौजूद रहीं।

डॉ. मांडविया ने कहा, दो महीने तक चलने वाली इस पहल का उद्देश्य भारत को एकजुट करने वाले सरदार पटेल की विरासत का सम्मान करना, युवाओं में एकता, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की भावना जगाना और उन्हें ‘एक भारत, आत्मनिर्भर भारत’ जैसे आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा, इस वर्ष (2025) 31 अक्तूबर को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। इसके तहत पीएम मोदी के दृष्टिकोण ‘राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी’ से प्रेरित ‘विकसित भारत पदयात्राएं’ आयोजित की जाएंगी जो आगामी दो महीनों तक जारी रहेंगी।

राष्ट्रव्यापी जयंती समारोह के तहत ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ का आगाज 6 अक्तूबर को डिजिटल चरण से हो गया है। इसमें सोशल मीडिया रील प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन और 15-29 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए सरदार@150 यंग लीडर्स प्रोग्राम क्विज जैसी गतिविधियां शामिल की गई है। दूसरा चरण 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक और तीसरा चरण 26 नवंबर यानी संविधान दिवस से 6 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सरदार पटेल की जन्मस्थली करमसद से पदयात्रा शुरू करेंगे जो 150 किमी से अधिक दूरी का सफर तय करके केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर समाप्त होगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img