Delhi Cyber Crime: शाहदरा साइबर पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Delhi Cyber Crime: शाहदरा साइबर पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले की साइबर पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह उर्फ शिंदे (बंगला साहिब रोड, दिल्ली), गुरमीत सिंह उर्फ हनी (उत्तराखंड) और दलीप कुमार (फरीदाबाद) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, कृष्णा नगर के रहने वाले समीर भारद्वाज को ठगों ने फोन कर खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया और उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। पीड़ित को निर्देशित किया गया कि वह वेबसाइट www.myservices.co.in/axiscard
पर जाकर अपनी जानकारी भरें। जैसे ही उन्होंने कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट दर्ज की, उनके खाते से ₹1,00,208 की राशि निकाल ली गई।

शिकायत मिलने के बाद थाना साइबर शाहदरा की इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ठगी में इस्तेमाल की गई वेबसाइट बिगरॉक प्लेटफॉर्म पर आरोपी सुरेंद्र सिंह द्वारा रजिस्टर्ड की गई थी। गुरमीत सिंह पीड़ितों का बैंक डेटा जुटाता था, जबकि दलीप कुमार फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराता था ताकि कॉल ट्रेस न हो सके।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने एक्सिस बैंक की वेबसाइट की हूबहू नकल तैयार कर रखी थी और लिंक भेजकर लोगों से जानकारी हासिल कर उनके खाते से रकम निकाल लेते थे। पुलिस ने फिलहाल ठगी की रकम को ट्रेस कर कोटक महिंद्रा बैंक के एक खाते की पहचान की है, जिसकी धारक की तलाश जारी है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने जनता से अपील की है कि कोई भी बैंक कर्मचारी फोन या लिंक के जरिए कार्ड डिटेल नहीं मांगता। उन्होंने चेतावनी दी कि लोग किसी भी अनजान कॉल या वेबसाइट पर अपनी बैंक और क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा न करें और साइबर ठगों के झांसे में न आएं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img