नोएडा पुलिस कांवड़ियों को देगी गंगाजल, भोले के भक्त रहेंगे नो टेंशन

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा पुलिस ने इस वर्ष कांवड़ियों के लिए विशेष तैयारी की है। उनके रहने और खाने का विशेष इंतजाम किया है। अब नोएडा पुलिस की तरफ खास ऐलान किया गया है। जिसे सुनने के बाद कांवड़ प्रेमी और भोले भक्त खुश हो जाएंगे। नोएडा पुलिस ने कांवड़ टूटने या खोने पर नई कांवड़ भोले के भक्त को देंगे। इसके अलावा पुलिस गंगाजल भी उपलब्ध कराएगी।

नोएडा जोन डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की हरसंभव मदद की जाएगी। उनके रहने, खाने और पीने का खास इंतजाम किया जा रहा है। उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। कांवड़ टूटने या खाने पर नई कांवड़ मिलेगी। साथ ही अगर भोले के भक्तों का गंगाजल खो जाता है या गिर जाता है तो उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि नोएडा पुलिस की तरफ से गंगाजल का विशेष इंतजाम किया गया है। इसीलिए नोएडा में कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

मंदिरों और थानों में रखा जाएगा गंगाजल
कांवड़ मार्ग पर मंदिरों और थानों में गंगाजल रखा जाएगा। दो दिन में हरिद्वार से गंगाजल पूरे विधि-विधान से लाया जाएगा और पूजा-अर्चना करने के बाद उसे साफ-सुथरी जगह पर रखा जाएगा। ऐसे में अगर कोई घटना होती है तो उसका इस्तेमाल कर कांवड़ियों को दे दिया जाएगा। इस दौरान गंगाजल के पास भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी
कांवड़ यात्रा के दौरान 22 जुलाई से 4 अगस्त तक चिल्ला रेड लाइट से ओखला पक्षी विहार तक भारी वाहन नहीं चलेंगे। कई मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिसकर्मी कांवड़ मार्ग पर गश्त करने के साथ ही 24 घंटे व्यवस्था की निगरानी भी करेंगे। यातायात संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001, व्हाट्सएप नंबर 7065100100 और ईमेल हैंडल noidatraffic पर संपर्क कर सकते हैं।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img