Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

उत्तर प्रदेश : मथुरा में सांसद के सामने भिड़े भाजपा विधायक, विकास कार्यों पर हुई तकरार

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में गुरुवार को दिशा (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) समिति की बैठक के दौरान दो विधायकों के बीच विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। यह बैठक मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी की अध्यक्षता में चल रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद बलदेव विधानसभा से विधायक पूरन प्रकाश और गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह के बीच हुआ। विधायक पूरन प्रकाश अपने क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों और धीमी प्रगति को लेकर अपनी बात रख रहे थे, तभी गोवर्धन विधायक मेघश्याम ने उन्हें टोक दिया। इस पर दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई और बहस इतनी बढ़ गई कि पूरन प्रकाश ने गुस्से में बैठक छोड़कर जाने की बात कह दी।

स्थिति को बिगड़ता देख, सांसद हेमा मालिनी ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों विधायकों को शांत कराया और सभी को साथ मिलकर समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की। उनके समझाने के बाद ही माहौल शांत हुआ और बैठक आगे बढ़ सकी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें