उत्तर प्रदेश, नोएडा:-दिल्ली-एनसीआर में हथियारों का सप्लायर पकड़ा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा की दनकौर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान संभल के रहने वाले सुफियान कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिलहाल दिल्ली में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक थैली में रखी 32 बोर की 4 पिस्टल, 6 तमंचे और 30 कारतूस बरामद किए हैं। सुफियान दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात बदमाशों और उनके गैंग को हथियार सप्लाई करता था। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक पिस्टल पर 10,000 रुपये का मुनाफा कमाता था। तमंचों की बिक्री से उसे 2,000 रुपये प्रति तमंचा का फायदा होता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी हथियार कहां से लाता था और किन-किन गैंग को बेचता था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img