Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 75.60 करोड़ के निर्माण कार्यों का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 75.60 करोड़ के निर्माण कार्यों का शुभारंभ
दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर सड़क, अस्पताल, स्टेडियम आदि का निर्माण कराया जा रहा है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दादरी जीटी रोड स्थित चिटहेरा के प्राथमिक विद्यालय में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने सड़क, नाला 35 करोड़, पशु चिकित्सालय भवन 60 लाख और खेल स्टेडियम का निर्माण 40 करोड़ की लागत के कार्यों का शुभारंभ किया। नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जा रही है।

दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर सड़क, अस्पताल, स्टेडियम आदि का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्र में जहां अधूरे कार्य पूर्ण हो रहे हैं । वहीं नई परियोजनाओं के आधारशिला भी रखी जा रही है । चिटहेरा गांव में तीन ऐतिहासिक योजनाओं का तोहफा मिला है। जो गांव को आधुनिकता, आत्मनिर्भरता और आत्म गौरव की दिशा में ले जाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि 35 करोड़ रुपए की लागत से चार लाइन की मुख्य सड़क के दोनों तरफ नाला और बिजली के खंभों की शिफ्टिंग होगी, आधुनिक पशु चिकित्सालय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम का निर्माण शामिल है। विधानसभा क्षेत्र में सड़कें, नालियां, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार जैसे दर्जन भर योजनाएं चल रही हैं।

पशु चिकित्सालय के पुराने भवन को हटाकर आधुनिक सुविधायुक्त निर्माण किया जाएगा । डॉक्टरों की नियुक्ति, आपातकालीन सेवाएं , उन्नत दवाइयां और मोबाइल यूनिट बनेगी। अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला स्टेडियम बनेगा। वॉलीबॉल, कबड्डी , कुश्ती, एथलेटिक्स जैसे खेलों की अलग से सुविधा होगी। यह परियोजना 75 करोड़ 60 लाख की लागत से पूरी की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अमरीश भाटी, एच के शर्मा, हरेंद्र नागर , विचित्र तोमर, विजय प्रधान, राजवीर प्रधान, ईश्वर भाटी, संजय भाटी , हातम भाटी, मनीष प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, हरीश नागर आदि लोग उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें