Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गेस्ट हाउस में देह व्यापार का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

Hapur News : हापुड़ में गढ़-स्याना चौकी के पास बने एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य कराया जाता है, जिससे आसपास रहने वाले लोग असहज महसूस करते हैं और युवा पीढ़ी पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है।

शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के तौर पर एक वीडियो भी प्रदान किया है, जिसमें गेस्ट हाउस का एक कर्मचारी कमरे में जाकर लड़कियों को दिखा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आसपास बने कई गेस्ट हाउस में भी इस तरह का कार्य चल रहा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन यदि शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें