Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एक्सप्रेसवे और लिंक रोड के रूट में बदलाव

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा

अमर सैनी

नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में 25 सितंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके आगमन के दौरान ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास की सड़कों पर डायवर्जन किया गया है।

इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे के जरिए ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह ट्रैफिक डीएससी मार्ग से जा सकेगा।डीएनडी से एक्सप्रेसवे के जरिए ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रजनीगंधा चौक सेक्टर-16 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह ट्रैफिक एमपी-1 मार्ग और डीएससी मार्ग से जा सकेगा।कालिंदी बॉर्डर से एक्सप्रेसवे के जरिए ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे के जरिए ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-44 गोल चक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। यह ट्रैफिक डीएससी मार्ग से डबल सर्विस रोड से जा सकेगा।जीआईपी से डीएनडी की ओर जाने वाले ट्रैफिक को फिल्म सिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न से डायवर्ट किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *