उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो में गाड़ियों को बुक करने का मौका मिलेगा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो में गाड़ियों को बुक करने का मौका मिलेगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो के तीसरे संस्करण में लोगों को गाड़ियों को बुक करने का मौका मिलेगा। एक ही स्थान पर गाड़ियां बुक होने से लोगों को अलग-अलग वाहन कंपनियों के डीलर्स के पास जाने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे प्रदेश के वाहनों के लिए शो में 2000 स्क्वायर मीटर जगह निर्धारित है। इसमें गौतमबुद्ध नगर के वाहनों के लिए 500 स्क्वायर मीटर जगह बुक हो गई है। संभव है कि अभी और जगह भी यहां के वाहन डीलर्स बुक कराएं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी वाहन डीलर्स हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में न सिर्फ इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड बल्कि नई लांच होने वाली और सबसे ज्यादा मांग में रहने वाली गाड़ियां भी प्रदर्शित होंगी। प्रदर्शनी में दोपहिया वाहनों की संख्या भी बीते साल से अधिक रहेगी। शो में लोगों को ई रिक्शा भी दिखेंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ऑटो भी दिखाई दे सकते हैं। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि 22 सितंबर से नवरात्र हैं। बड़ी संख्या में लोग नवरात्र और धनतेरस पर वाहन खरीदते हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो लोगों के काफी सहायक साबित होता है। वाहन पर जीएसटी में छूट भी लागू हो जाएगी। ऐसे में वाहन खरीदने में लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों को प्रदर्शित करना इनके प्रति लोगों को जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। इसमें दोपहिया और चार पहिया, दोनों तरह के इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। गाड़ी की उपलब्धता के आधार पर डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे डीलर्स के अनुसार लोग वाहन को खरीदने के लिए पहले बाजार में सर्वे करते हैं। अलग-अलग वाहन निर्माता कंपनियों के डीलर्स के पास जाते हैं और वाहन संबंधी जानकारी प्राप्त करते हैं। छूट और ऑफर्स की जानकारी भी प्राप्त करते हैं। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो में यह सब एक छत के नीचे मिलेगा। लोगों को भटकने की जरूरत नहीं होगी। त्यौहारों में वाहनों पर छूट के ऑफर की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। इसके अलावा अपनी मनचाही तारीख पर गाड़ी की उपलब्धता के आधार पर शोरूम से डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे। यह गाड़ियां लांच होने की तैयारी में हैं भारत में 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7, वोल्वो ईएक्स 30 जैसी कई नई इलेक्ट्रिक कारों के लांच होने की संभावना है। इसके अलावा हाइब्रिड कारें लांच होने की उम्मीद है, जिसके बाद होंडा ईवी एलीवेट और अन्य मॉडल आएंगे। इसके अतिरिक्त इसके ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन, लीपमोटर सी 10 और टी 03, मर्सिडीज सीएलए इलेक्ट्रिक, स्कोडा एलरोक, एमजी 4ईवी और महिंद्रा बीई 07 जैसे मॉडल भी 2025-2026 में आ सकते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players