Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Agra Water Project: आगरा में जल जीवन मिशन के तहत 413 करोड़ की पेयजल परियोजना का शुभारंभ

Agra Water Project: आगरा में जल जीवन मिशन के तहत 413 करोड़ की पेयजल परियोजना का शुभारंभ

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 413 करोड़ रुपये की बहुप्रतीक्षित पेयजल परियोजना का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और विधायक धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बीजेपी महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। योजना के पहले चरण में 187 करोड़ रुपये के पैकेज के अंतर्गत कार्य शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य यमुना पार क्षेत्र में पेयजल संकट को समाप्त करना है। परियोजना के तहत ट्रांस यमुना फेस-1, फेस-2, पीलाखार और अन्य बस्तियों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि 90 प्रतिशत बीमारियाँ दूषित पानी के कारण होती हैं। पहले लोग टैंकरों के जरिए मिलने वाले गंदे पानी से बीमार हो जाते थे। अब इस परियोजना से उन्हें शुद्ध पानी मिलेगा। विधायक धर्मपाल सिंह ने कहा कि एत्मादपुर के हर घर तक RO से भी बेहतर गुणवत्ता वाला पानी पहुँचाया जाएगा। इस परियोजना से टैंकर निर्भरता खत्म होगी और जलजनित रोगों में कमी आएगी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर जल” संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें