Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

उत्तर प्रदेश : अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर व पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने बुलंदशहर में कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) आने वाले सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कावड़ यात्रा की तैयारीयों का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर व डीआईजी कलानिधि नैथानी बुलंदशहर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने अपने अधिनीस्तों व पुलिस टीम को साथ लेकर कावड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया।

अंबेकेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

दरअसल, हरिद्वार और बृजघाट गंगा से जल लेकर लाखों श्रद्धालु बुलंदशहर के आहार स्थित अंबेकेश्वर महादेव मंदिर में आशुतोष भगवान का जलाभिषेक करते हैं। इसकी तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कावड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण व गांव आहार स्थित अंबेकेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कावड़ यात्रा को से कुशल संपन्न करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने मंदिर में पूजा अर्चना की।

सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ भानु भास्कर, पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ कलानिधि नैथानी व बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ यात्रियों के आने-जाने वाले मार्गों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेजी से कराई जा रही हैं। कावड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण करने के साथ ही आहार स्थित अंबेकेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्थाओं को देख कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की

कांवड़ यात्रा के अवसर पर जल लेकर जनपद बुलंदशहर क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ भानू भास्कर, पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ कलानिधि नैथानी, बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अधिनिस्त अधिकारियों व पुलिस फोर्स के साथ थाना डिबाई, थाना नरौरा, थाना अनूपशहर क्षेत्र में श्रद्धालुओं/कांवड़ियों के आने-जाने वाले कांवड़ मार्गों व घाटो का भ्रमण/निरीक्षण किया गया गांव अहार स्थित अम्बकेश्वर मंदिर में कावडियों द्वारा जलाभिषेक किए जाने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की गई।

ये दिए निर्देश

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई तथा सम्बन्धित को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग के किनारे से झाड़ियों की साफ सफाई, मार्ग की मरम्मत, पेयजल, स्वास्थ्य कैंप, विद्युत पोल को कवर कराने, मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था कराने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ शोभित कुमार सहित, सीओ प्रखर पाण्डेय अन्य अधिकारी रहे । इसके बाद हापुड़ के ब्रजघाट गंगा घाट पहुंचे अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की परख की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें