Crimeउत्तर प्रदेशभारतराज्यराज्य

50 हजार का इनामी रालोद पार्षद गिरफ्तार

50 हजार का इनामी रालोद पार्षद गिरफ्तार

अमर सैनी 

गाजियाबाद। गाजियाबाद के चर्चित विक्रम मावी हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने बुधवार को 50 हजार के इनामी राष्ट्रीय लोकदल के पार्षद सोनू बघेल को गिरफ्तार कर लिया। सोनू अपना सिर, दाढ़ी और मूंछ मुंडवाकर पहचान छिपाकर विभिन्न स्थनों पर रह रहा था। इस केस में अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार हो चुकी है।

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में 11 मई की रात प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी की ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम विक्रम के रिश्तेदार पवन भाटी ने अंजाम दिया। 5 मई को विक्रम मावी ने पवन भाटी के माता-पिता व पत्नी को पीटा था। इसके चलते पवन ने विक्रम की हत्या की प्लानिंग बनाई थी। 11 मई को पवन ने अपने साथियों को इकट्ठा किया और पाइप लाइन रोड पर विक्रम मावी पर हमला कर दिया। उसको लाठी-डंडों से पीटा, फिर गोली मार दी। जिससे विक्रम मावी की मौत हो गई।क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक आरोपी सोनू बघेल को लोनी बॉर्डर क्षेत्र के GDS ग्राउंड से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सोनू मूल रूप से इटावा जिले में ग्राम बीधूपुरा का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल गाजियाबाद के महामाया कुंज सेवाधाम में रह रहा था। सोनू बघेल फिलहाल लोनी नगर पालिका के वार्ड नंबर-19 अमित विहार से मौजूदा पार्षद भी है। सोनू ने साल-2023 में राष्ट्रीय लोकदल से पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत गया था।पूछताछ में सोनू ने बताया, पहले मैं टैक्सी ड्राइवर था। चुनाव लड़ने के दौरान मेरी दोस्ती मुख्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players