Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Blast: लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट, सीमाओं पर कड़ी चेकिंग शुरू

Delhi Blast: लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट, सीमाओं पर कड़ी चेकिंग शुरू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए जोरदार धमाके ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। फिलहाल पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है और जांच जारी है।

धमाके की खबर फैलते ही दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों — जैसे लाल किला, चांदनी चौक, जामा मस्जिद, इंडिया गेट, और प्रमुख मेट्रो स्टेशनों — के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट पर रखा गया है और सभी जिलों के एसएचओ को लगातार निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली को जोड़ने वाले सभी प्रमुख बॉर्डर — गाज़ियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद — पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। हर सीमा पर दिल्ली पुलिस और पड़ोसी राज्यों की पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। खासकर दिल्ली-यूपी महाराजपुर बॉर्डर, आनंद विहार, सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और धौला कुआं पर आने-जाने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की लंबी कतारें लगा दी हैं, ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिल्ली की सीमा में प्रवेश न कर सके।

नोएडा, गाज़ियाबाद, और फरीदाबाद पुलिस ने अपने-अपने जिलों में भी सुरक्षा सख्त कर दी है। मेट्रो स्टेशनों, बस टर्मिनलों, मॉल्स और सार्वजनिक स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी आतंकी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है। एनएसजी और आईबी की टीमें भी जांच में शामिल हो गई हैं। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, बैग या व्यक्ति की सूचना तुरंत 112 नंबर या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें। फिलहाल पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने जनता से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें