Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सांपों के जहर के मामले में पुलिस ने फाजिलपुरिया को बुलाया

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद एल्विश यादव के साथी हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया से जल्द पूछताछ होगी।
यू-ट्यूबर एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस की तरफ से बुलाया गया है। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजित की गई थी। इसमें सांपों के साथ एल्विश ने कई वीडियो शूट कराए थे।

अमर सैनी

नोएडा।यू-ट्यूबर एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस की तरफ से बुलाया गया है। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजित की गई थी। इसमें सांपों के साथ एल्विश ने कई वीडियो शूट कराए थे।

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद एल्विश यादव के साथी हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया से जल्द पूछताछ होगी। नोएडा पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस की तरफ से बुलाया गया है लेकिन गिरफ्तारी की डर से पुलिस से संपर्क में नहीं है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही पुलिस एल्विश से जुड़े वीडियो व सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही है। यू-ट्यूबर एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस प्रकरण में ईश्वर, विनय यादव के बाद फाजिलपुरिया का नंबर आ सकता है। अहम है कि प्रकरण में फाजिलपुरिया का नाम पहले ही सामने आया था। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजित की गई थी। इसमें सांपों के साथ एल्विश ने कई वीडियो शूट कराए थे।

फाजिलपुर गांव के इन वीडियो को भी पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तारी का आधार बनाया था। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक मामले में जांच जारी है। अब तक इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कौन है फाजिलपुरिया
फाजिलपुरिया एक हरियाणवी गायक है, जो गुड़गांव के एक छोटे-से गांव फाजिलपुर झरसा का निवासी है। उसका गांव राजस्थान बॉर्ड से सिर्फ 40 किलोमीटर की दूरी पर ही है। फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है। अपने गांव का नाम देश-दुनिया में पहुंचाने के लिए उसने अपना नाम राहुल से बदलकर फाजिलपुरिया रख लिया था।

27 को एल्विश से गुरुग्राम पुलिस करेगी पूछताछ
यू-ट्यूबर सागर ठाकुर से मारपीट मामले में सेक्टर 53 थाना पुलिस एल्विश यादव से पूछताछ करेगी। मारपीट के मामले में आरोपियों की पहचान करने के लिए सेक्टर 53 थाना पुलिस ने एल्विश यादव को प्रोडक्शन वारंट मांगा था। जिस पर अदालत की ओर से उसका 27 मार्च का प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *