Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस एटीएस गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के हिनरौती गांव निवासी सुकेश के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है।

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के मुताबिक, सुकेश रजिस्टर्ड गैंग डी-181 का सक्रिय सदस्य है। इस गैंग का लीडर निखिल फिलहाल जेल में है। सुकेश और उसके साथी लोगों को धमकाकर डकैती और लूट की वारदातें करते थे। सुकेश 13 दिसंबर 2024 से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img