Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

24वें कैप्टेन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

- पहले मैच में वंडर्स क्लब की शानदार जीत
- पहले मैच में वंडर्स क्लब की शानदार जीत

अमर सैनी

नोएडा। नोएड़ा स्टेडियम पर आयोजित 24वें कैप्टेन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की जोरदार शुरुआत हुई है। वंडर्स क्लब और एस्टर क्रिकेट अकादमी ने जीत के साथ की शुरुआत। मैच के बाद खिलाड़ियों को मेन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया गया।
वंडर्स क्लब नोएड़ा ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। आर्यन चौधरी ने 49, प्रयांश भारद्वाज ने 40 और गगन वत्स ने 33 रन का योगदान दिया। दिनेश राज़ की गेंदबाजी में प्रणीत तिवारी ने 20 रन देकर 2 विकेट, फौज़ान वाहिद ने 53 रन देकर 2 विकेट, जबकि राजेंद्र बिष्ट ने 27 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। जवाब में खेलने उतरी दिनेश राज़ क्रिकेट अकादमी की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इस दौरान आर्यन ने 62, राजेंद्र बिष्ट ने 38 और अर्नव ने 24 रन बनाए। वंडर्स क्लब की गेंदबाजी में दक्ष चंदेल ने 30 रन देकर 3 विकेट, विवेक धामी ने 33 रन देकर 2 विकेट, और कृषात अवाना ने 25 रन देकर 1 विकेट लिया। मैच के बाद दक्ष चंदेल को जयकरण चौहान, आर के शर्मा, सुभाष शर्मा, फूलचंद शर्मा, और यूके भारद्वाज द्वारा सम्मानित किया गया।

दूसरे मैच का विवरण
दूसरा मैच एस्टर क्रिकेट अकादमी और ग्लोरी क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ, जिसमें एस्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 175 रन बनाए। भवि शर्मा ने 52, संजीव शर्मा ने 46 और युवराज सिंह ने 28 रन बनाए। जवाब में ग्लोरी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 131 रन बना सकी, जिससे एस्टर ने 43 रन से जीत हासिल की। एस्टर के कार्तिकेय वार्ष्णेय को 31 रन देकर 3 विकेट लेने के लिए सम्मानित किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *