Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

NEET UG Exam 2026: नोएडा में परीक्षा केंद्रों पर सख्त ड्रेस कोड, झुमके-कंगन और फुल स्लीव्स बैन

NEET UG Exam 2026: नोएडा में परीक्षा केंद्रों पर सख्त ड्रेस कोड, झुमके-कंगन और फुल स्लीव्स बैन

नोएडा में आज NEET UG परीक्षा का आयोजन 25 केंद्रों पर किया जा रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित तरीके से संपन्न कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनका पालन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक Rajesh Kumar Singh ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। साथ ही कम हील वाले जूते या साधारण चप्पल पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सुरक्षा जांच में कोई परेशानी न हो।

गाइडलाइंस के अनुसार, किसी भी प्रकार की ज्वेलरी जैसे झुमके, कंगन, चेन, अंगूठी आदि पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा फुल स्लीव्स कपड़ों पर भी रोक लगाई गई है। केवल हाफ स्लीव शर्ट या टी-शर्ट ही मान्य होगी।

ड्रेस कोड में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कपड़ों पर बड़े बटन, भारी कढ़ाई या बड़ी पॉकेट नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

धार्मिक प्रतीक या कलावा पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त जांच के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चेकिंग प्रक्रिया में देरी न हो।

इस बीच परीक्षा ड्यूटी को लेकर भी विवाद सामने आया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी आवंटन में पक्षपात किया गया है। हालांकि शिक्षा विभाग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ड्यूटी केवल आवश्यकता के अनुसार लगाई गई है।

परीक्षा के लिए 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त रिजर्व मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें