Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Ganga Expressway Connectivity: नोएडा और ग्रेटर नोएडा को मिलेगा सीधा कनेक्शन, 15 किमी नई सड़क को मंजूरी

Ganga Expressway Connectivity: नोएडा और ग्रेटर नोएडा को मिलेगा सीधा कनेक्शन, 15 किमी नई सड़क को मंजूरी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दोनों शहरों को Ganga Expressway से जोड़ने की योजना को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत करीब 15 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा, जो हापुड़ बाइपास से एक्सप्रेसवे तक सीधे कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

शनिवार को Greater Noida Authority की 143वीं बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मंजूरी के बाद इस सड़क परियोजना को मास्टर प्लान-2041 में शामिल कर लिया गया है, जिससे अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

अधिकारियों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 से 105 मीटर चौड़ी सड़क को हापुड़ बाइपास से जोड़ने का काम पहले से जारी है, जिसकी लंबाई करीब 37 किलोमीटर है। अब इस बाइपास से गंगा एक्सप्रेसवे तक अतिरिक्त 15 किलोमीटर की सड़क बनने से पूरा नेटवर्क तैयार हो जाएगा।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा से सीधे गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंच संभव हो जाएगी। वहीं नोएडा के लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए 105 मीटर रोड तक पहुंचकर आसानी से एक्सप्रेसवे से जुड़ सकेंगे। अनुमान है कि इस नए कनेक्शन के बाद नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक का सफर महज 30 से 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

इसके साथ ही एक और महत्वपूर्ण परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। बोड़ाकी स्थित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो सेंटर से जोड़ने के लिए छह लेन का एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। यह सड़क डीएफसीसी की रेलवे लाइन के समानांतर तैयार होगी और सीधे एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से जुड़ेगी।

इस कनेक्टिविटी से औद्योगिक इकाइयों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि ग्रेटर नोएडा के उद्योगों का माल अब तेजी से एयरपोर्ट तक पहुंच सकेगा। इससे लॉजिस्टिक्स और निर्यात गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

प्राधिकरण के सीईओ NG Ravi Kumar ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल आम लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि निवेश और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, निवेशकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने के लिए भूमि अधिग्रहण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर तेजी से काम किया जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें