Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Water Rates Relief: ग्रेनो में नहीं बढ़ेगा पानी का शुल्क, बकाया पर 40% तक छूट की घोषणा

Greater Noida Water Rates Relief: ग्रेनो में नहीं बढ़ेगा पानी का शुल्क, बकाया पर 40% तक छूट की घोषणा

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। Greater Noida Authority की बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया है कि इस वित्तीय वर्ष में पानी के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। इस निर्णय से शहर के 59 हजार से अधिक आवंटियों को सीधा लाभ मिलेगा।

दरअसल, वर्ष 2013-14 में हर साल 10 प्रतिशत जल शुल्क बढ़ाने का नियम लागू किया गया था और इसी के तहत 1 अप्रैल से फिर 10 प्रतिशत वृद्धि प्रभावी हो गई थी। लेकिन शहर के लोगों, जनप्रतिनिधियों और आरडब्ल्यूए के विरोध के बाद इस वृद्धि को वापस लेने का प्रस्ताव रखा गया।

प्राधिकरण के सीईओ NG Ravi Kumar ने बोर्ड बैठक में पानी की दरों में वृद्धि न करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में जल शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

इसके साथ ही प्राधिकरण ने बकाया पानी बिल वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) को भी मंजूरी दी है। यह योजना तीन महीने तक लागू रहेगी और इसमें उपभोक्ताओं को बकाया राशि पर भारी छूट दी जाएगी।

योजना के तहत 30 जून तक बिल जमा करने पर 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं 31 जुलाई तक भुगतान करने पर 30 प्रतिशत और 31 अगस्त तक जमा करने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके बाद यह योजना समाप्त हो जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के जरिए करीब 290 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में सोसाइटियों पर 146 करोड़, आवासीय आवंटियों पर 65 करोड़, संस्थागत इकाइयों पर 50 करोड़, उद्योगों पर 14.16 करोड़ और आवासीय समितियों पर करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है।

इस फैसले को आम जनता के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि इससे एक ओर पानी महंगा नहीं होगा, वहीं दूसरी ओर बकाया बिल चुकाने का आसान मौका भी मिलेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें