UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा जारी, पेपर लीक रोकने को 15000 मोबाइल सर्विस लांस पर

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा जारी, पेपर लीक रोकने को 15000 मोबाइल सर्विस लांस पर

उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्रों पर करीब नौ लाख 60 हजार अभ्यर्थी आज सिपाही भर्ती परीक्षा दे रहे। इसी साल फरवरी में हुई यह परीक्षा पर्चा लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी। इसके बाद ही अब पांच चरणों में यह परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो गई है। यही वजह है कि इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश में 10 हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

परीक्षा के लिए एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, एलआईयू व तीन अन्य बड़ी एजेन्सियां 15 हजार से अधिक नम्बर सर्विलांस पर ले चुकी है। व्हाटसएप चैट के साथ ही सोशल मीडिया व अन्य चैनलों पर इस परीक्षा से जुड़ी हर सूचना व अफवाह पर नजर रखी जा रही है।एसटीएफ व क्राइम ब्रांच ने डेरा डाला जिलों मेंएसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने जिलों में अपनी टीम को सक्रिय कर दिया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर बयान देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 60 लाख से ज्यादा बच्चे लगभग 10 पालियों में परीक्षा देंगे,प्रदेश के 67 जनपदों में ये परीक्षा 5 दिनों में 2-2 पालियों में संपन्न होगी,सभी जगह हमारे पुलिस के अधिकारी तैनात हैं,इस बार ऐसी व्यवस्था की गई है कि किसी को कोई असुविधा ना हो,जहां-जहां से भी गड़बड़ी की सूचनाएं मिल रही है सभी जगह FIR की गई है, हम कठोर कार्रवाई करेंगे,अभी तक कहीं से भी प्रश्न पत्र लीक होने की कोई सूचना नहीं है,जो लोग भी भ्रामक खबरें फैला रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img