Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : मथुरा में श्रीकृष्ण की मुस्कान और पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की भागवत कथा में शिरकत

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के केशव धाम में आयोजित एक भागवत कथा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की। यह कार्यक्रम पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद और उनकी आत्मा की शांति के लिए आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वे इस पवित्र कथा में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए शामिल हुए हैं।

अयोध्या की तरह मथुरा में भी मुस्कुराएंगे श्रीकृष्ण

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं, उसी तरह बहुत जल्द मथुरा में भी श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कृष्ण की लीलाओं को पाठ्यक्रम में शामिल कर रही है और नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में गीता भवन बनाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की तारीफ

सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना की।

शहीदों के लिए मदद का ऐलान

कथा वाचक द्वारा सीएम को 11 लाख का चेक शहीदों की सहायता के लिए दिए जाने पर सीएम ने भी एमपी सरकार की ओर से 11 लाख की मदद का ऐलान किया और कहा कि कुल 22 लाख रुपये सैनिक कल्याण बोर्ड में दिए जाएंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने अपने भजन से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें