Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida mahapanchayat: नोएडा में भारतीय किसान परिषद की महापंचायत, कमेरा वर्ग को बिजली सुविधा दिलाने के लिए बड़ा आंदोलन तय

Noida Mahapanchayat Kisan Parishad

Noida mahapanchayat: नोएडा में भारतीय किसान परिषद की महापंचायत, कमेरा वर्ग को बिजली सुविधा दिलाने के लिए बड़ा आंदोलन तय

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के डूब क्षेत्र स्थित सौरखा खेल मैदान में भारतीय किसान परिषद की एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें कमेरा वर्ग के लोगों को बिजली की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। इस महापंचायत में करीब 10,000 कमेरा वर्ग के लोग और किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए, जहां शहर की व्यवस्था को संभालने वाला श्रमिक वर्ग और अन्नदाता एकजुट होकर अपनी परेशानियों को लेकर साथ खड़ा नजर आया।

सभा में मौजूद सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि अपने हक और अधिकारों को प्राप्त करने के लिए वे हर कसौटी पर खुद को कसने के लिए तैयार हैं। महापंचायत में एक अहम निर्णय लेते हुए घोषणा की गई कि 9 फरवरी 2025 से सेक्टर 16 स्थित विद्युत विभाग के सीनियर इंजीनियर कार्यालय पर भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में कमेरा वर्ग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगा।

इसके साथ ही एनटीपीसी दादरी और नोएडा प्राधिकरण से जुड़े लंबित अधिकारों और समस्याओं को लेकर आने वाले समय में चेतावनी पत्र देने और धरना-प्रदर्शन तेज करने का भी ऐलान किया गया। महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी नीति पर आधारित होगा और शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन व शासन के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी। आज की यह महापंचायत इस बात का स्पष्ट संकेत बनी कि किसान और कमेरा वर्ग एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें