हरियाणाराज्य

Haryana Board 12th Result 2025: फरीदाबाद में 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12% की कमी

Haryana Board 12th Result 2025: फरीदाबाद में 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12% की कमी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 12वीं के बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार फरीदाबाद का रिजल्ट 81.67 प्रतिशत रहा है, जबकि पिछले साल का रिजल्ट 93.38 प्रतिशत था। इस बार के रिजल्ट में 12 प्रतिशत की कमी आई है। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल मार्च 2025 में 11825 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 9632 विद्यार्थी पास हो गए, जबकि 623 फेल हुए। इसके अलावा, 1527 बच्चों को कंपार्टमेंट मिली है। सरकारी स्कूलों में 84.67 प्रतिशत और निजी स्कूलों में 86.98 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।

लड़कियों का पास प्रतिशत 89.41 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.86 रहा। ग्रामीण इलाकों में 85.94 प्रतिशत बच्चे पास हुए, जबकि शहरी इलाकों में 85.03 प्रतिशत बच्चे पास हुए। पिछले साल 2024 में 21571 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 20142 बच्चे पास हुए थे। 1031 बच्चे फेल हुए थे और 398 बच्चों को कंपार्टमेंट मिली थी। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था की गई थी, जिसके चलते नकल की घटनाएं रुक गईं। इसी वजह से इस साल के रिजल्ट में 12 प्रतिशत की कमी आई है।

>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players