Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में गौ तस्कर से मुठभेड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में गौ तस्कर से मुठभेड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बीटा-2 थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही गौ रक्षकों ने पी3 गोलचक्कर पर एक ट्रक को पकड़ा था। ट्रक से 23 गौवंश बरामद हुए, जिनमें से 13 की मौत हो चुकी थी। ट्रक के तस्कर मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उसी दिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में चौथा आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी।

एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार तस्कर ग्रेटर नोएडा में आया हुआ है। पी3 गोलचक्कर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान आलम के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फरीदाबाद जिले का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

तस्कर गांवों और शहरों में घूम रहे निराश्रित गौवंशों को पकड़कर ट्रक में भरते थे और हरियाणा ले जाकर बेचते थे। इस नेटवर्क में कई तस्कर शामिल थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर कई अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं और इस कार्रवाई के बाद गौ तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img