उत्तर प्रदेशराज्यराज्य
उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन के हंगामे में शामिल महिला गिरफ्तार

Ghaziabad News : गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की आशंका के चलते हंगामा करने वालों में शामिल एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 21 दिसंबर को किए गए हंगामे का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने सत्य साधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
शालीमार गार्डन स्थित एक धार्मिक स्थल पर 21 दिसंबर को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जहां 10 से 15 लोग पहुंच गए और धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में महिला को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। मुख्य आरोपी सत्य साधू की तलाश की जा रही है।





