Uttar Pradesh : हापुड़ में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड पर किठौर रोड कट के पास एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में गांव अहमदनगर दादरी निवासी देवेंद्र करीब 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, अहमदनगर दादरी निवासी देवेंद्र पुत्र पीतम गांव असौड़ा में एक हलवाई के यहां काम करते थे। रोज की तरह कार्य खत्म करने के बाद बुधवार देर शाम वे अपनी बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे मेरठ रोड पर किठौर कट के पास मदरसे के सामने पहुंचे तो पीछे से आई एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। देवेंद्र सड़क पर गिर गए और बस उनके दोनों पैर कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन मौके पर ही अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौत हो गई।

ग्रामीण फुरकान ने बताया कि मृतक की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रोडवेज बस के चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img