Uttar Pradesh : हापुड़ में रालोद की चुनावी बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की नौबत

Hapur : हापुड़ में बुधवार दोपहर राष्ट्रीय लोकदल की चुनावी प्रबंधन अभियान बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की नौबत आ गई, जिसे साथी कार्यकर्ताओं ने शांत कराया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह बैठक बुधवार दोपहर रेलवे रोड स्थित प्लाजा में आयोजित की गई थी। इसमें कई पदाधिकारी शामिल हुए थे। शुरुआत में कार्यक्रम शांतिपूर्ण चल रहा था, केंद्रीय संयोजक अमरीश त्यागी के आगमन के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्षों और युवा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद संगठन की आपसी गुटबाजी सामने आने लगी और मंच पर बैठने सहित कई मुद्दों पर हूटिंग शुरू हो गई।

इसी दौरान बैठक में मौजूद एक कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हुई। जिसे आसपास बैठे कार्यकर्ताओं ने किसी तरह शांत कराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय मामला बन गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img