मनोरंजन

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग PHOTOS; सेलिब्रेशन का आज तीसरा दिन, शाहरुख खान का ‘जय श्रीराम’ नारा लगाते हुए

Anant-Radhika Pre Wedding: गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 3 दिवसीय प्री-वेडिंग सेरेमनी का आज तीसरा दिन है। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत 1 मार्च को अन्‍न सेवा से हुई थी। जिसमें अंबानी परिवार ने अपने पैतृक गांव में लोगों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा था। मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्य खुद अपने हाथों से लोगों को खाना परोसते नजर आए थे। जहां लोगों के बीच से अंबानी परिवार की तस्वीरें खूब सुर्खियां भी बनी। लोगों ने अंबानी परिवार के इस विनम्र और साधारण स्वभाव की खूब तारीफ की थी।

वहीं प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन जामनगर में कई अलग-अलग फंक्शन और इवेंट रखे गए। जिसमें देश-विदेश से विभिन क्षेत्रों की कई नामी और दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे और यहां पर्फोर्म करते हुए नजर आए। प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन बॉलीवुड से सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रणवीर कपूर जैसे अन्य सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी।

विशेष तौर से सलमान खान-शाहरुख खान और आमिर खान ने स्टेज पर एक साथ डांस कर हर किसी का ध्यान खींचा। वहीं इस बीच शाहरुख खान ने ‘जय श्रीराम’ का नारा भी लगाया। शाहरुख खान का ‘जय श्रीराम’ बोलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान कुछ देर के लिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन पार्टी के होस्ट बने थे।

अनंत अंबानी की स्पीच सुन रोने लगे मुकेश अंबानी

प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने स्टेज पर स्पीच भी दी। इस दौरान दोनों ने ही अपने परिवार के लोगों को भावुक कर दिया। जहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट स्पीच देते हुए भावुक नजर आये तो वहीं अपने बेटे अनंत अंबानी की स्पीच सुन मुकेश अंबानी रोने लग गए। दरअसल, अनंत अंबानी ने कहा कि मेरी ज़िंदगी अच्छी और आसान नहीं रही है। मैंने बचपन में काफी बीमारियां झेली हैं। मैं काफी कष्टों से गुजरा हूं। लेकिन फिर भी मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा साथ दिया। उन्होने मुझे कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि मैं बीमार हूं। उन्होने मुझे हर वक्त हिम्मत दी। मेरा सहारा बने। अनंत अंबानी ने पिता मुकेश अंबानी और माता नीता अंबानी की खूब तारीफ की और उनका आभार जताया।

दिसंबर 2022 में अनंत और राधिका का रोका हुआ था

दिसंबर 2022 में अनंत और राधिका का रोका हुआ था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका राजस्थान के श्रीनाथजी में दोनों परिवारों और नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुआ। रोका सेरेमनी में सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों और रस्मों का पालन किया गया था।

कौन हैं राधिका मर्चेंट?

राधिका मर्चेंट की बैकग्राउंड स्टोरी क्या है? अनंत अंबानी संग राधिका मर्चेंट की शादी की बात कैसे बनी? यह सिलसिला कहां से शुरू हुआ? इस बारे में थोड़ा जान लेते हैं। राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी के करीबी दोस्त और एनकॉर हेल्थकेयर (Encore Healthcare) के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट भी देश के बड़े अमीर कारोबारियों में से एक हैं और गुजरात से ताल्लुक रखते हैं।

बताया जाता है कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों बचपन के अच्छे दोस्त हैं। साथ ही राधिका मर्चेंट का मुकेश अंबानी के परिवार के लोगों से भी नजदीकी रिश्ता रहा है। मुकेश अंबानी की पत्नी और अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी से राधिका की स्ट्रॉग बॉन्डिंग बताई जाती है। इसके साथ ही अनंत की बहन ईशा की राधिका से अच्छी दोस्ती है।

मुकेश अंबानी की छोटी बहू के शौक

बताते हैं कि, राधिका को ट्रैकिंग, स्विमिंग और डांस का शौक है। राधिका मर्चेंट एक क्लासिकल डांसर हैं। राधिका ने क्लासिकल डांसर की ट्रेनिंग भी ली है। राधिका की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा न्यूयार्क से ली है। राधिका ने न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की डिग्री ली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players