Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

रंगदारी न देने पर ठेकेदार को लाठी-डंडों से पीटा

रंगदारी न देने पर ठेकेदार को लाठी-डंडों से पीटा
सेक्टर-18 स्थित प्राधिकरण में काम करने वाले एक ठेकेदार ने एक नामजद समेत 4 लोगों पर 5 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-18 स्थित प्राधिकरण में काम करने वाले एक ठेकेदार ने एक नामजद समेत 4 लोगों पर 5 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने बुधवार को थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बिहार निवासी जावेद ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि वह पिछले कई महीनों से सेक्टर 18 स्थित प्राधिकरण में काम कर रहा है। उसके साथ दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खादर गांव का एक युवक भी काम करता था। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी वहां से काम करके चला गया। पीड़ित का आरोप है कि काम करने के एवज में आरोपी उससे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 23 नवंबर को पीड़ित को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस घटना में पीड़ित के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते उसने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से करने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें