युवक की गोलियां बरसाकर हत्या, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में आपसी विवाद में शनिवार शाम को गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। दनादन गोलियां बरसाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। गांव के ही युवक को नामदर्ज करते हुए पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन 12 घंटे गुजरने के बाद भी कोई गिरफ्तारी न होने से परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने रविवार सुबह मृतक के शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दरअसल देर शाम लुकसर गांव के रहने वाले विनय को गांव के बाहर बुलाकर उसी के गांव के नितिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। आरोपी मौके से अपने साथियों को लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल पहुंचा गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के नितिन सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ कासना थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 7 टीमों का गठन किया गया। जिनके द्वारा लगातार कई जगह पर दबिश दी जा रही है। वहीं रविवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को जब परिजन घर लेकर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने उसके शव को कासना में रोड पर रख दिया और सभी लोग वहीं पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर उचित कार्रवाई ने करने का आरोप लगाया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा सिकंदराबाद रोड पर भीषण जाम भी लग गया। मौके पर मौजूद आला अधिकारी लगातार परिजनों को समझते रहे लेकिन उनके द्वारा शव को रोड पर रखकर प्रदर्शन चला रहा। परिजनों ने कहा कि 12 घंटे से ज्यादा का समय गुजर गया है। लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।वहीं मौके पर ग्रेटर नोएडा के डीसीपी और एडिशनल डीसीपी भी पहुंच गए और उन्होंने परिजनों से बातचीत की। परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।उन्होंने परिजनों को अवगत कराया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सात टीमों का गठन किया गया है और उनके द्वारा लगातार जगह पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।आला अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम को खोल दिया और उसके बाद शव को लेकर गांव में चले गए और मृतक का दाह संस्कार कर दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img