नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जिले के पांच खिलाड़ी खेलेंगे

अमर सैनी

नोएडा।शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाली नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जिले के पांच खिलाड़ी खेलेंगे। चयनित खिलाड़ी ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। चैंपियनशिप को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। स्केटिंग कोच अनुज रावल ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी पांचों खिलाड़ियों ने बीते 24 से 25 अगस्त को राज्य चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता था। प्रदर्शन के आधार पर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। चैंपियनशिप का आयोजन फेडरेशन ऑफ रोलर स्पोर्ट्स के द्वारा किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों में दित्या शर्मा अंडर- 6 इनलाइन स्केट कैटेगरी, वेदांश गुप्ता अंडर 10 क्वाड स्केट कैटेगरी, रुद्रान पंवार अंडर- 8 इनलाइन स्केट कैटेगरी, आहना पंवार अंडर 12 इनलाइन स्केट कैटेगरी और अराधिया राणा अंडर 14 क़्वाड स्केट कैटेगरी शामिल हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img