उत्तर प्रदेशराज्य

YEIDA Silver Jubilee: यीडा के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, यमुना सिटी में पहली बार सिल्वर जुबली

YEIDA Silver Jubilee: यीडा के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, यमुना सिटी में पहली बार सिल्वर जुबली

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) इस वर्ष अपने स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली मना रहा है। यीडा की स्थापना 24 अप्रैल 2001 को हुई थी और अब 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यीडा ने इस बार पहली बार यमुना सिटी में ही स्थापना दिवस का आयोजन करने का फैसला किया है। कार्यक्रम में बॉलीवुड के कलाकार और स्थानीय कलाकार हिस्सा लेंगे। स्थानीय लोगों के लिए रागिनी का आयोजन भी किया जाएगा। एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।

यमुना सिटी में स्थापना के शुरुआती वर्षों में विकास धीमा रहा, लेकिन 2017 में एयरपोर्ट की सुगबुगाहट के बाद क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य शुरू हुए। धीरे-धीरे बसावट और उद्योग शुरू हुए, जिससे यह स्थान यीडा की सिल्वर जुबली के लिए उपयुक्त स्थल बन गया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक, मनोरंजन और औद्योगिक विकास की झलक प्रस्तुत की जाएगी। यीडा ने इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय लोगों को जोड़ने और क्षेत्रीय विकास की उपलब्धियों को उजागर करने का प्रयास किया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button