Greater Noida Workers Protest: दो कंपनियों के बाहर श्रमिकों का हंगामा, वेतन वृद्धि की मांग पर प्रदर्शन

Greater Noida Workers Protest: दो कंपनियों के बाहर श्रमिकों का हंगामा, वेतन वृद्धि की मांग पर प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर देखने को मिला, जब सूरजपुर और ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग कंपनियों के बाहर कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

सूरजपुर स्थित एलजी गोलचक्कर के पास विनोन कंपनी के बाहर सुबह करीब 7 बजे से ही श्रमिक इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते उनकी संख्या बढ़ गई और उन्होंने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी तरह ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में स्थित बीपीएल कंपनी के बाहर भी सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। श्रमिकों का कहना था कि काफी समय से उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई है और उनकी बुनियादी समस्याओं को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों ने दोपहर तक प्रदर्शन जारी रखा और कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने श्रमिकों को समझाने के साथ-साथ उनकी कंपनी प्रबंधन से बातचीत करवाई, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम किया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

आश्वासन मिलने के बाद श्रमिकों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया और अपने घर लौट गए, हालांकि पूरे दिन कंपनी में कामकाज प्रभावित रहा। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के बढ़ते असंतोष को उजागर कर दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img