Armed Forces Flag Day India: आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे पर राष्ट्र का सलाम: बहादुरी और बलिदान को नमन, नागरिकों से दिल खोलकर योगदान की अपील

Armed Forces Flag Day India: आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे पर राष्ट्र का सलाम: बहादुरी और बलिदान को नमन, नागरिकों से दिल खोलकर योगदान की अपील

नई दिल्ली, देश आज आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे को गर्व और सम्मान के साथ मना रहा है, एक ऐसा दिन जो भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, समर्पण, त्याग और अटूट प्रतिबद्धता को याद करने का अवसर देता है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र की ओर से सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन उन वीर जवानों को समर्पित है जो दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा में जुटे रहते हैं।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भारत की सेनाएं केवल सीमा पर बाहरी खतरों से ही नहीं, बल्कि आंतरिक चुनौतियों से निपटने में भी आगे रहती हैं। उन्होंने कहा, “मैं हमारे आर्म्ड फोर्सेज की बहादुरी और कुर्बानी को सलाम करता हूं। देश की रक्षा के लिए आपकी निडरता हम सभी के लिए प्रेरणा है। आपकी निस्वार्थ सेवा वह कर्ज है जिसे हम कभी चुका नहीं सकते।”
उन्होंने सभी नागरिकों से आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड में उदारता से योगदान करने की अपील की, ताकि पूर्व सैनिकों, वीर शहीदों के परिवारों और आश्रितों को बेहतर सहायता और सुविधाएं मिल सकें।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी भारतीय सैनिकों की संप्रभुता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सेनाएं केवल युद्ध के मैदान में ही नहीं बल्कि आपदा प्रबंधन और मानवता की सहायता जैसे कार्यों में भी असाधारण क्षमता का प्रदर्शन करती हैं।
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में डटे रहते हैं। उन्होंने कहा, “हम उन बहादुरों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं, जिन्होंने सभी सीमाओं और क्षेत्रों में देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।”

आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पुनर्वास और सामाजिक सहायता में किया जाता है। सरकार ने हाल ही में इस फंड के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता में बड़ा बदलाव किया है। 01 नवंबर 2025 से पैन्यूरी ग्रांट को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। बेटी की शादी के लिए मिलने वाली राशि को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये कर दिया गया है, जबकि शिक्षा सहायता को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा कर दिया गया है।

आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे, देश की एकजुटता और कर्तव्य का प्रतीक है — यह बताता है कि हर नागरिक पर सैनिकों के प्रति सम्मान और समर्थन का नैतिक दायित्व है। इस दिन देश अपनी सशस्त्र सेनाओं के प्रति प्रेम, सम्मान और गर्व प्रकट करता है और उनके लिए योगदान देने की प्रतिज्ञा दोहराता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img