उत्तर प्रदेशराज्य

Wedding Shock Tragedy: बारात चढ़त में करंट से किशोर की मौत

Wedding Shock Tragedy: बारात चढ़त में करंट से किशोर की मौत

नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में बारात चढ़त के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां झूमर लाइट पकड़कर खड़े 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार कस्बा रबूपुरा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी शौकीन का पुत्र उजैव पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते वह बैंड-बाजा पार्टी के साथ लाइट पकड़ने का काम करता था। शनिवार शाम क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक बारात में चढ़त के दौरान वह झूमर लाइट थामे खड़ा था।

बताया जा रहा है कि अचानक लोहे के पाइप में करंट उतर आया, जिससे उजैव बुरी तरह झुलस गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे झाझर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार सुबह किशोर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

मामले में परिजनों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना ने एक बार फिर शादी समारोहों में अस्थायी बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button