Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरी की साजिश रचती चार शातिर महिलाएं गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद

Hapur News : जनपद हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की साजिश रच रही चार शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन महिलाओं को दबोचा और इनके पास से नकदी समेत आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद किया।

पूछताछ में महिलाओं ने खुलासा किया कि वे घूमंतू जाति से संबंध रखती हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बनाती हैं। वे पहले किसी इलाके में कुछ दिन रुककर बंद मकानों की रेकी करती हैं और फिर अपने पतियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती हैं। वारदात के बाद यह गैंग तुरंत ठिकाना बदल लेता है। पुलिस को पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है।

गिरफ्तार महिलाओं में रिहाना पत्नी अजीत, सरिता पत्नी इंतजार, पुष्पेंद्री पत्नी अंकित, जो सभी गांव हैदरनगर नंगौला सदर कोतवाली क्षेत्र हापुड़ की निवासी हैं, जबकि राखी पत्नी सनी गांव उजारी थाना गजरौला जिला अमरोहा की रहने वाली है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये नकद, चांदी की सात जोड़ी पाजेब, 14 जोड़ी बिछुए, तीन चांदी के सिक्के, एक चांदी की अंगूठी, एक सोने का कॉलकेट, सफेद और लाल मोती से जड़ी एक माला तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई है, जिससे चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें