Greater Noida Crime: 15 लाख के आभूषण चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बाइक और हथियार बरामद

Greater Noida Crime: 15 लाख के आभूषण चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बाइक और हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को बीटा-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के आभूषण, चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवकुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उन्नाव जिले का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के निहाल विहार इलाके में रह रहा था। आरोपी बेहद चालाक तरीके से घरों में नौकरी करने के बहाने घुसता था और पहले रेकी करता था। मौका मिलते ही वह घरों से कीमती सामान और ज्वैलरी चोरी कर फरार हो जाता था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने 23 मार्च को सेक्टर-36 स्थित एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में उसने करीब 11 लाख रुपये की ज्वैलरी और नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से तीन सोने के हार, दो कान के टॉप्स, एक अंगूठी, चूड़ियां, पायल, ब्रेसलेट और विदेशी मुद्रा समेत अन्य कीमती सामान बरामद किया। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक और अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं।

बताया गया कि आरोपी को रविवार सुबह नट मढैय्या गोल चक्कर सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के दो अन्य साथी भी इस गिरोह में शामिल हैं, जो अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शिवकुमार एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। चोरी के बाद आरोपी आभूषण और अन्य सामान को बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा, जिससे चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img