Investment Fraud Case: क्लब में निवेश के नाम पर कारोबारी से 68 लाख की ठगी

Investment Fraud Case: क्लब में निवेश के नाम पर कारोबारी से 68 लाख की ठगी

नोएडा में क्लब में निवेश का झांसा देकर एक कारोबारी से 68 लाख से अधिक की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-51 निवासी व्यापारी निशांत भार्गव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ वर्ष पहले उनकी मुलाकात राहुल कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी। राहुल खुद को एक कंपनी का संचालक बताता था, जबकि उसकी पत्नी खुशी सिंह ‘महादेव एंटरप्राइजेज’ के नाम से कंपनी संचालित करने का दावा करती थी। आरोप है कि राहुल ने उन्हें गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित ‘लास्ट लेमन्स’ और नोएडा सेक्टर-38ए के गार्डन गैलेरिया मॉल में संचालित ‘ट्रिप्पी टकीला’ क्लब में निवेश का प्रस्ताव दिया।

राहुल ने दावा किया कि क्लब से हर महीने लाखों रुपये का मुनाफा हो रहा है। उसने एक करोड़ रुपये निवेश करने पर हर महीने करीब पांच लाख रुपये का लाभ देने और डेढ़ वर्ष में पूरी मूल रकम वापस करने का भरोसा दिलाया। साथ ही कंपनी में 10 प्रतिशत की लिखित साझेदारी देने का वादा भी किया गया। भरोसा मजबूत करने के लिए कुछ दस्तावेज और कागजात भी दिखाए गए।

पीड़ित का आरोप है कि इन दावों पर विश्वास कर उन्होंने नवंबर 2021 से अगस्त 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 68 लाख 44 हजार 100 रुपये राहुल के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि न तो उन्हें कोई मुनाफा मिला और न ही कंपनी में वादा की गई साझेदारी दी गई। उल्टा उनके नाम पर एक कथित फर्जी शेयर सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया।

तीन सितंबर 2025 को जब निशांत ने अपनी मूलधन राशि और मुनाफे की मांग की तो आरोप है कि राहुल कुमार और उसकी पत्नी खुशी सिंह ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने इस मामले में राहुल कुमार, खुशी सिंह, लव ढींगरा, तरुण रुहेला और आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना पुलिस के अनुसार बैंक ट्रांजैक्शन, निवेश से जुड़े दस्तावेज और कथित शेयर सर्टिफिकेट की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यदि धोखाधड़ी की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img