Delhi: कोंडली पुल पर भव्य कावड़ शिविर का उद्घाटन, कपिल मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, AAP पर बोला हमला

Delhi: कोंडली पुल पर भव्य कावड़ शिविर का उद्घाटन, कपिल मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, AAP पर बोला हमला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के कोंडली पुल पर कावड़ यात्रा के लिए बनाए गए भव्य शिविर का आज विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कावड़ियों की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए इसे एक महान परंपरा बताया। उन्होंने कहा कि यह सेवा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति को जोड़ने वाला पर्व है।

शिविर के उद्घाटन समारोह में पटपड़गंज के विधायक रविंद्र सिंह नेगी, त्रिलोकपुरी के विधायक रविकांत, निगम पार्षद मुनेश डेढ़ा और स्थानीय पार्षद प्रियंका गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। गौरतलब है कि शिविर का आयोजन पार्षद प्रियंका गौतम की अध्यक्षता में किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

कपिल मिश्रा ने जानकारी दी कि जहां पिछले वर्ष राजधानी दिल्ली में 170 कांवड़ शिविर लगाए गए थे, वहीं इस बार यह संख्या बढ़ाकर 374 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वागत और सेवा के लिए राजधानी के प्रमुख मार्गों और स्वागत द्वारों को विशेष रूप से सजाया है। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस बार दिल्ली सरकार की ओर से एक लाख अतिरिक्त कांवड़ दिए जाएंगे, जिससे कावड़ियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कपिल मिश्रा ने इस अवसर पर आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी कोई शुभ कार्य होता है, तब उसमें विघ्न डालने वाले लोग सामने आ जाते हैं। मिश्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने इस पवित्र शिविर को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा उन लोगों के साथ रहता है जो निस्वार्थ सेवा करते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img