उत्तर प्रदेश

Noida Rain: नोएडा में झमाझम बारिश होने के कारण हुआ जल भराव, जल भराव होने के कारण सड़कों पर भरा पानी

नोएडा में झमाझम बारिश होने के कारण हुआ जल भराव, जल भराव होने के कारण सड़कों पर भरा पानी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में आज सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। जलभराव होने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उधर, सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। नोएडा में औद्योगिक नगरी में सुबह झमाझम वर्षा हुई। वर्षा ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई। हालांकि, वर्षा के बाद कई जगह सेक्टर के अलावा गांव की आंतरिक सड़कों पर जलभराव हो गया। इस कारण घरों से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, कई जगह वर्षा के कारण घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे दोपहिया चालकों को भी परेशानी हुई। वहीं, तेज वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी के दौर से थोड़ी राहत मिली है। अधिकतम तापमान सामान्य से 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पहुंच गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 91 दर्ज किया गया।

बताया गया कि वर्षा के कारण नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 84 के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहा। मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक वर्षा की संभावना व्यक्त की है। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को दोपहर में हुई वर्षा के बाद दोपहर में उमस ने परेशान किया था। हालांकि, वर्षा में भीगने से बचने के लिए लोग एलिवेटेड रोड के नीचे रुक गए। वहीं डीएनडी, कालिंदी कुंज, चिल्ला बार्डर के पास ट्रैफिक रेंगता रहा। इसके अलावा शहर की अन्य सड़कों के किनारे जलभराव से वाहन की रफ्तार थम गई। डेढ़ घंटे की वर्षा के बाद कई जगह शहर में पानी भर गया। सेक्टर से लेकर सड़कों तक में भारी जलभराव हुआ है। सीवर लाइन उफनाती नजर आई। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। उधर, सेक्टर-63 औद्योगिक क्षेत्र में भारी जलभराव से परेशानी हुई। शहर में वर्षा के यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। सेक्टर-18, दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर-15, उद्योग मार्ग, सेक्टर-12-22, 62, 57, 58, 59, 71, माडल टाउन, लेबर चौक समेत अन्य मार्गों पर जलजमाव होने से भारी जाम की स्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players