Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में ऑपरेशन में लापरवाही, महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा, डेढ़ साल बाद हुआ खुलासा
रिपोर्ट: अजीत कुमार
ग्रेटर नोएडा निवासी विकास वर्मा ने एक निजी अस्पताल पर पत्नी की सीजेरियन डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, 23 नवम्बर 2023 को ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया, जिसकी वजह से महिला को लगातार स्वास्थ्य समस्याएं होती रहीं। करीब डेढ़ साल तक दर्द सहने और विभिन्न अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद आखिरकार एक अन्य अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कर कपड़ा निकाला गया।
इस घटना से आहत पीड़ित परिवार ने संबंधित अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सीएमओ कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. नरेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
>>>>>>>>>>
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ
