Bulandshahr: बुलंदशहर में जंगली जानवर का कहर, खेत में काम कर रही महिला पर हमला, तेंदुए की आशंका

Bulandshahr: बुलंदशहर में जंगली जानवर का कहर, खेत में काम कर रही महिला पर हमला, तेंदुए की आशंका

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से एक बार फिर जंगली जानवर द्वारा हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रही एक महिला पर अचानक जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला के चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं और परिजनों ने इसे तेंदुए का हमला बताया है, हालांकि वन विभाग द्वारा अभी तक तेंदुआ होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना नरसेना गांव की है, जहां निवासी राजकुमारी खेत में गेहूं काट रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कुछ आहट सुनी और फिर एक तेज गुर्राहट के साथ एक बड़े जंगली जानवर ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले के बाद महिला बेहोश हो गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया और तुरंत परिजनों को सूचना दी। घायल राजकुमारी को परिजन तुरंत ऊंचा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

परिजनों और ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए को कई बार देखा गया है। उनका कहना है कि हमला करने का तरीका और निशान तेंदुए के ही हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र के एक गांव में तेंदुए द्वारा किसान पर हमला किया गया था। एक सप्ताह पहले ही पाली आनंद गढ़ी गांव में एक जंगली जानवर ने बछड़े और नीलगाय का शिकार किया था।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जिला वन अधिकारी विनीता सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम पगचिह्नों और पगमार्गों की जांच कर रही है ताकि हमलावर जानवर की प्रजाति की पुष्टि की जा सके। विभाग की टीम सतर्कता से क्षेत्र की निगरानी कर रही है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।.

>>>>>>>>>
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img