राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में नाले में मिला युवक का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली स्थित हनुमान मंदिर के पास नाले में युवक का शव पड़ा मिला। युवक की पहचान धर्मेंद्र उर्फ छोटू 26 निवासी गांव सिमरौली के रूप में हुई है। पुलिस को युवक की जेब से देशी शराब का पाउच, तंबाकू और कुबेर भी मिला था। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में ही नाले में गिर गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह गांव सिमरौली स्थित हनुमान मंदिर के पास नाले में धर्मेंद्र उर्फ छोटू 26 का शव पड़ा मिला। शव की सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मृतक के पिता राजेंद्र सैनी और ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक मिस इंडिया देशी शराब का पाउच, तंबाकू और कुबेर बरामद किया। नाले के पास एक सरकारी हैंडपंप पर पुलिस को देशी शराब के कुछ पाउच भी मिले। हालांकि युवक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

पिता राजेंद्र सैनी ने पुलिस को बताया कि उनकी दो पुत्रियां सीमा और रानी हैं और बड़ा पुत्र सोनू है। तीनों की शादी हो चुकी है। धर्मेंद्र उनका सबसे छोटा और अविवाहित था। वह शराब पीने का आदी था।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button