Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

New Delhi : नीट परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को डीटीसी में मुफ्त यात्रा, अभिभावकों के लिए कूलिंग जोन की व्यवस्था

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट के लिए कल लाखों विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएंगे। परीक्षा से एक दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा के दिन किसी भी परिवार को परिवहन, गर्मी या प्रतीक्षा से जुड़ी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां नीट अभ्यर्थियों के लिए डीटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है, वहीं सभी 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों और परिजनों के लिए विशेष कूलिंग जोन भी तैयार कर दिए गए हैं। हर विद्यार्थी के सपनों और हर अभिभावक की उम्मीदों का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है और पूरी दिल्ली कल परीक्षा देने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में नीट परीक्षा के लिए कुल 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन की ओर से विशेष कूलिंग जोन स्थापित किए जा रहे हैं। यह पहली बार है जब परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिजनों के आराम एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रतीक्षा व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी केंद्र के भीतर होते हैं, लेकिन बाहर कई घंटे तक प्रतीक्षा कर रहे माता-पिता की चिंता, धूप, गर्मी और असुविधा पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता। दिल्ली सरकार ने इस मानवीय पहलू को समझते हुए केंद्रों के आसपास कूलिंग जोन बनाए हैं, जहां अभिभावकों के बैठने व विश्राम की व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर ही उनके लिए आरामदायक प्रतीक्षा व्यवस्था उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 21 जून को सभी नीट परीक्षार्थी डीटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उन्हें केवल अपना वैध नीट एडमिट कार्ड बस कंडक्टर को दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को परिवहन संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंचकर पूरी एकाग्रता एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकें। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं का समय, परिश्रम और भविष्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि परीक्षार्थियों को उनकी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान हरसंभव सहयोग और सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जब अभिभावक सहज और निश्चिंत रहेंगे तो विद्यार्थियों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी नीट अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परीक्षा उनके परिश्रम, समर्पण और सपनों को नई दिशा देने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का आग्रह किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें