Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Bihar Government Decisions: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे डीएसपी, बिहार सरकार ने भेजा प्रस्ताव

Mukesh Kumar, Akash Deep, Bihar DSP appointment,

Bihar Government Decisions: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे डीएसपी, बिहार सरकार ने भेजा प्रस्ताव

बिहार सरकार ने राज्य के दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को बड़ा सम्मान देने का फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Mukesh Kumar और Akash Deep को खेल कोटे के तहत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। दोनों खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार की ओर से दोनों खिलाड़ियों के नाम गृह विभाग को भेज दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी ने इस संबंध में आधिकारिक प्रस्ताव गृह विभाग को प्रेषित किया है। अब विभागीय और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद दोनों खिलाड़ियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, खेल कोटे के तहत नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति ने भी मुकेश कुमार और आकाश दीप के नामों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद सरकार ने औपचारिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नियुक्ति की सिफारिश कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक आदेश जारी किए जा सकते हैं।

बिहार सरकार का यह कदम राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे खेलों में अपना भविष्य बनाने के लिए आगे आएंगे।

मुकेश कुमार और आकाश दीप दोनों ही बिहार से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका संघर्ष और सफलता आज बिहार के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

32 वर्षीय मुकेश कुमार भारतीय टीम के लिए तीन टेस्ट, छह वनडे और 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सात विकेट, वनडे में पांच विकेट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। हाल ही में वह Delhi Capitals के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते नजर आए थे।

वहीं 29 वर्षीय आकाश दीप ने भारतीय टीम के लिए अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28 विकेट हासिल किए हैं और अपनी तेज गेंदबाजी से चयनकर्ताओं तथा क्रिकेट विशेषज्ञों को प्रभावित किया है। बल्लेबाजी में भी उन्होंने उपयोगी योगदान दिया है। हालांकि चोट के कारण वह आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर रहे थे और एक भी मुकाबला नहीं खेल सके।

खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि बिहार सरकार का यह फैसला खिलाड़ियों के सम्मान और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इससे राज्य के उभरते खिलाड़ियों को यह संदेश मिलेगा कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर खेलों में सफलता हासिल करने वालों को सरकार उचित सम्मान और पहचान देती है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें