उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : इंस्टाग्राम रील में ‘दस हजार में इंस्पेक्टर, एक लाख में थाना’ कहने वाला युवक गिरफ्तार

Mathura News : सोशल मीडिया पर रील बनाकर पुलिसकर्मियों और थाने की नीलामी की बात कहना एक युवक को महंगा पड़ गया। गोवर्धन क्षेत्र के देवसेरस गांव निवासी 20 वर्षीय रॉबिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें रॉबिन ने पुलिस चौकी के बाहर खड़े होकर हवलदार की कीमत एक हजार रुपये, इंस्पेक्टर की दस हजार रुपये और पूरे थाने की कीमत एक लाख रुपये बताई थी। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मथुरा के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर गोवर्धन पुलिस ने घेराबंदी कर गाँठौली-देवसेरस बम्बा की पुलिया के पास से रॉबिन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव शर्मा और टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 72/2026 के तहत धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि कानून और वर्दी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के उद्देश्य से कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players