Delhi Classroom Scam: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ACB ने भेजा समन, 6 और 9 जून को होगी पूछताछ

Delhi Classroom Scam: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ACB ने भेजा समन, 6 और 9 जून को होगी पूछताछ

दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम निर्माण से जुड़े लगभग 2,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को समन जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, सत्येंद्र जैन को 6 जून जबकि मनीष सिसोदिया को 9 जून को ACB के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। यह समन 30 अप्रैल को दर्ज की गई एफआईआर के बाद भेजा गया है, जिसमें दोनों नेताओं पर सरकारी स्कूलों में 12,748 कक्षाओं और इमारतों के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार और लागत में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं।

एफआईआर के अनुसार, आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान स्कूलों में निर्माण कार्य बेहद ऊंची दरों पर कराया गया। ACB ने जांच के दौरान पाया कि निर्माण की वास्तविक लागत की तुलना में कई गुना अधिक राशि खर्च की गई, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हरीश खुराना ने कहा, “हम लगातार इस मामले को उठा रहे थे। ACB ने अब संज्ञान लिया है और यह साबित करता है कि आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार ने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया है। दोषियों को उनके अपराध की सजा अवश्य मिलेगी।”

>>>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img