उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ गोकशी की फिराक में दो आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गोवंश व अवैध असलाह बरामद

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी अवनीश शर्मा अपनी टीम के साथ बुधवार रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग मसूरी नहर के किनारे कच्ची पटरी के पास गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जिंदा गोवंश, कटान करने के उपकरण और अवैध असलाह बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खालिद निवासी गांव शेखपुर खिचरा जिला हापुड़ और अकरम निवासी मोहल्ला कुरैशियान डासना जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button